दिल्ली विश्वविद्यालय की दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी, आरक्षित वर्ग की सीटें खाली

नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय अपनी पहली कटऑफ जारी करने के बाद अब दूसरी कटऑफ शनिवार को जारी कर दिया है। 19 अक्टूबर से दूसरी कटऑफ के दाखिले होंगे। इस बार स्नातक पाठ्यक्रमों की पहली कटऑफ के आधार पर रिकॉर्ड दाखिला हुए हैं। पहली ही कटऑफ में स्नातक की 50 फीसदी सीटें भर गई। ऐसे में उम्मीद थी कि दूसरी कटऑफ में ज्यादा कमी नहीं की जाएगी। बताते चलें कि बी.ए के लिए कई विषयों में जनरल कैटगरी व ओबीसी की सीटें भर गयी है। जिससे यह तो तय है कि ab इन पाठ्यक्रमों में सिर्फ आरक्षित वर्ग के छात्र ही अपना प्रवेश करा पाएंगे। जिसका कारण पहली लिस्ट में 50-60% सीटें पहली ही भर चुकी थी।
डीयू के दूसरे कटऑफ में सामान्य सीटों पर मौका नहीं –
दिल्ली विश्वविद्यालय की दूसरी कटऑफ में अधिकांश कॉलेजों में सामान्य वर्ग में सीटें पहले ही फूल हो चुकी है और कई कॉलेजों में सीटों से अधिक दाखिला हो चूका है। बता दें कि कई कॉलेजों में 40 से 60 प्रतिशत सीटों पर दाखिला पूर्ण हो गया है। बताते चलें कि कई कॉलेजों के प्रिंसिपल का कहना है कि ज्यादातर विषयों के सामान्य वर्ग में प्रवेश के मौके कम हैं लेकिन आरक्षित वर्ग में ढेरों सीटें अभी रिक्त है।
यहां पढ़ें – राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा सीयूसीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी
सोमवार से शुरू हो सकती है डीयू एसओएल की दाखिला प्रक्रिया –
डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग को नए सत्र में दाखिला करने को लेकर दूरस्थ शिक्षा बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इसलिए डीयू अगले सप्ताह से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर सकता है। एसओएल के विशेष कार्य अधिकारी प्रो.उमाशंकर पांडेय ने बताया कि छात्रों को लंबे समय से एसओएल में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार था। हमारी हेल्पलाइन पर लगातार इससे जुड़े सवाल पूछे जाते थे, लेकिन अब मंजूरी मिलने से हम इसे जल्द शुरू कर देंगे। उम्मीद है सोमवार से एसओएल में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगीडीयू में रेगुलर और दूरस्थ शिक्षा दोनों माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए पाठ्यक्रम एक ही है। च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू होने के कारण अब जो पाठ्यक्रम रेगुलर मोड में पढ़ाया जाएगा, वही पाठ्यक्रम डिस्टेंस मोड में भी पढ़ाया जाएगा।
JoSAA ने जारी की काउंसिलिंग की पहली अलॉटमेंट जारी, josaa.nic.in पर करें
नई दिल्ली।
ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसिलिंग के लिए पहले चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक पोर्टल https://josaa.nic.in/ पर जाकर देख सकते है।
ऐसे चेक करे परिणाम –
– छात्रों को फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन जोसा की आधिकारिक साइट josaa.nic.in पर जाना होगा।
– इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को जेईई मेन आवेदन संख्या, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन एंटर करके लॉगिन करना होगा।
– आपका सीट अलॉटमेंट परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
– सीट अलॉटमेंट परिणाम की जांच करें और आप यहां से अपना परिणाम पत्र डाउनलोड भी कर सकते है।
JoSAA Counselling 2020: महत्वपूर्ण तिथियां –
– राउंड 1 सीट अलॉकेशन रिजल्ट- 17 अक्टूबर 2020
– ऑनलाइन रिपोर्टिंग फी पेमेंट, डॉक्यूमेंट्स अपलोड- 17 अक्टूबर 19 अक्टूबर 2020
– भरी हुई सीटों और उपलब्धता की स्थिति का प्रदर्शन- 21 अक्टूबर 2020 से 10 बजे तक




