माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में 26 से 28 अक्टूबर 2020 तक सत्रारंभ कार्यक्रम आयोजित

भोपाल :
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल 26 से 28 अक्टूबर 2020 को नवागत विद्यार्थियों के लिए सत्रारंभ कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह विश्वविद्यालय का आत्मीय आयोजन है। इस तीन दिवसीय आयोजन में मीडिया, संचार, विज्ञापन और कम्प्यूटर साइंस क्षेत्र के प्रमुख हस्ताक्षर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उनके भविष्य को लेकर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर होगा। बताते चलें कि कोविड-19 महामारी के कारण सभी शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुयी है। जिससे सभी विश्वविद्यालयों में प्रवेश कार्यक्रम विलम्ब से हो रहे है।
विश्वविद्यालय के छात्र www.facebook.com/mcnujc91/live/ लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ सकते है।
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों से आग्रह है कि वे इस आत्मीय आयोजन से अवश्य जुड़े।
– प्रो. केजी सुरेश, कुलपति
एमसीयू करेगा जनजाति क्षेत्र में संचार के माध्यम विकसित करने में सहयोग
भोपाल :
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) का प्रतिनिधि मंडल दो दिन के प्रवास पर आया। प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति प्रो. केजी सुरेश से मुलाकात की और भारत के सबसे पुराने एवं बड़े विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक एवं स्टूडेंट एक्सचेंज और पाठ्यक्रम विकसित करने हेतु आपसी सहयोग की सहमति बनी है। जल्द ही दोनों विश्वविद्यालय एक एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।
विश्वविद्यालय अनुसूचित जनजाति और सघन वन्य क्षेत्र में संचालित –
एमसीयू पहला विश्वविद्यालय है, जहाँ गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) का प्रतिनिधि मंडल इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम और अकादमिक सहयोग की दृष्टि से भ्रमण पर आया है। उल्लेखनीय है कि गोंडवाना विश्वविद्यालय अनुसूचित जनजाति और सघन वन्य क्षेत्र में संचालित है। विश्वविद्यालय का प्राथमिक उद्देश्य अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार करना है। कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा है कि जनजाति क्षेत्रों में संचार के पाठ्यक्रम एवं माध्यमों को स्थापित करने में एमसीयू पूरा सहयोग करेगा।
दो दिवसीय अकादमिक प्रवास सफल रहा –
गोंडवाना विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. मनीष डी. उत्तरवार ने इस पर कहा, “एमसीयू में दो दिवसीय अकादमिक प्रवास सफल रहा। अनुसूचित जनजाति और वन्य क्षेत्र में अकादमिक सहयोग के लिए दोनों संस्थाओं के बीच कुछ बिन्दुओं पर सहमति बनी है, जिनमें पाठ्यक्रम निर्माण, शिक्षकों का प्रशिक्षण, विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रम (स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम), आउटरीच प्रोग्राम और आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र शामिल हैं।” प्रतिनिधि मंडल में गोंडवाना विश्वविद्यालय के अभ्यास मंडल के सदस्य मंगेश इंदपवार भी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें –
सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने वेबिनार का किया आयोजन, डिजिटल इकोनॉमी रही थीम
नई दिल्ली :
सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने यूनिवर्सिटी ऑफ बिजनेस स्कूल (यूबीएस) और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट एंड साइंसेज (यूआइएएमएस) के सहयोग से वेबिनार का आयोजन किया जिसकी थीम “डिजिटल इकोनॉमी- ग्रोथ ऑपर्चुनिटीज फॉर यूथ (एनईपी 2020-ए ग्रेट एनैबलर)” रही। वेबिनार में डिजिटल लर्निंग के महत्व के बारे में बताया गया।
पीयू के वाइस-चांसलर प्रो. राजकुमार ने छात्रों से कहा कि वे ऐसी नवीनतम तकनीक अपनाएं जो भविष्य में उन्हें मदद करें। उन्होंने नए रोजगार के अवसरों और छात्रों को भविष्य के लिए तैयार होने की प्लानिंग के बारे बताया।
कैंपस में डिजिटल लर्निंग के बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर –
केंद्रीय प्लेसमेंट सेल निदेशक प्रो. मीना शर्मा ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में तकनीकी क्षेत्र में स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट होती है। डिजिटल लर्निंग के माध्यम से स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट में और इजाफा होगा। कैंपस में डिजिटल लर्निंग के बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद हैं। इससे ना केवल स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा, बल्कि उन्हें नौकरी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।





