Civil Services AcademyIndian News

SSC Delhi Police HC Result 2026: हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें PDF

एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। SSC Delhi Police HC Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से Delhi Police HC (AWO/TPO) Result 2026 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हे़ड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेलीप्रिंटर ऑपरेटर (TPO) की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। एसएससी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट

एसएससी ने Delhi Police HC (AWO/TPO) Result के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ

यह भी पढ़ें- RRB Paramedical Staff Result 2026: CBT-1 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड

कटऑफ लिस्ट भी जारी

एसएससी ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें कटऑफ लिस्ट

PE और MT परीक्षा में होंगे शामिल

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवार अब बहुत जल्द ही PE, MT और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। एसएससी की ओर से PE, MT और दस्तावेज सत्यापन के लिए आधिकारिक तिथियों का एलान जल्द ही किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अगले चरण की परीक्षा तिथि से संबंधित नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!