Student Union/Alumni

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यमुनोत्री हाईवे पर लगाया जाम

उत्तरकाशी।ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य से ब्रह्मखाल बाजार में हो रही समस्याओं के विरोध में रविवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यमुनोत्री हाईवे पर धरना प्रदर्शन कर सांकेतिक जाम लगाया। छात्रों ने कहा कि यमुनोत्री हाईवे पर बीते कुछ समय से सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है, लेकिन संबंधित कंपनी द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण ब्रह्मखाल बाजार के आसपास मलबे के ढेर लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें-  आजसू ने परीक्षा शुल्क कम करने को लेकर प्राचार्य और कुलपति को सौपा ज्ञापन

जो बारिश में लोगों के घरों में घुस रहा है। शिकायत के बावजूद कंपनी कर्मचारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस व निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से वार्ता की। साथ ही जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में सोनू नेगी, प्रह्लाद रावत, रोबिन, गौतम रावत, नवीन राणा, अभिषेक पंवार, अनुज बिष्ट आदि छात्र शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button