सीसीएसयू के कालेजों में यूजीसी के निर्देशों के साथ 23 नवंबर से शुरू हो रही है पढ़ाई

लखनऊ :
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और सम्बन्ध कालेजों में यूजीसी के निर्देशों जारी होने के बाद कल से छात्र छात्राओं की पढ़ाई ऑफलाइन मोड मे शुरू होने जा रही है। 23 नवंबर से सभी डिग्री कालेज खुल रहे हैं। सभी शैक्षणिक संस्थानों को शासन की ओर से जारी कोविड के प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना होगा। शहर के कुछ कालेजों ने रोस्टर के हिसाब से 50 फीसद छात्रों को एक बार में बुलाया है।
सप्ताह में छह दिन शेड्यूल बनाकर कालेजों में होगी पढ़ाई –
क्लासेस शुरू होने को लेकर कालेजों को अधिक सतर्कता रखने के लिए कहा गया है। इसमें विवि, कालेज, शिक्षक, छात्र और अभिभावक सभी के लिए प्रोटोकाल तय है। कालेज खुलने पर शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र सभी आइकार्ड पहन कर आएंगे। सप्ताह में छह दिन शेड्यूल बनाकर कालेजों में पढ़ाई चलेगी। हर कक्षा में शारीरिक दूरी रखकर छात्रों को बैठाया जाएगा।
निर्देशों का पालन अनिवार्य –
– कालेजों और विवि में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
– आनलाइन और आफलाइन दोनों तरीके से कक्षाएं चलती रहेंगी। जो छात्र 50% छात्रों मे नहीं आएंगे उनकी आनलाइन पढ़ाई भी चलती रहेगी। ऑफलाइन पढ़ रहे छात्रों को मास्क अवश्य पहनना है।
– कक्षाओं में छात्रों को छह फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा।
– शिक्षकों को कक्षाओं में मास्क पहनकर रहना होगा।
– छात्रों के बीच में लैपटाप, नोटबुक, स्टेशनरी आदि सामान एक दूसरे से साझा करने की अनुमति नहीं होगी।
– बीमार छात्राओं को कालेज में आने की अनुमति नहीं रहेगी।
निर्देशों के अनुसार कालेज और विवि 23 नवंबर से खोल सकते हैं –
सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा का कहना है कि शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार कालेज और विवि 23 नवंबर से खोले जा रहे हैं। कोविड को देखते हुए जो भी दिशा निर्देश है, उसे सभी को गंभीरता से पालन करना चाहिए। अगर कोविड के प्रोटोकाल को सही तरीके से पालन करते हुए कालेज संचालित होंगे तो कोरोना को हर हाल में हराते हुए पठन- पाठन सुचारू रूप से चलेगी।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
23 नवम्बर तक डाउनलोड कर सकेंगे सीसीएसयू ऑफर लेटर
लखनऊ :
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) और संबद्ध कालेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 23 नवम्बर तक छात्र ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकते है। यूजी मे स्पोर्ट्स कोटा के तहत 124 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। विवि परिसर में 17 से 19 नवंबर तक आयोजित ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों में प्रवेश के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर ली है। चयनित खिलाड़ी अपनी लागिन आइडी से रविवार 22 नवंबर और सोमवार 23 नवंबर को आफर लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। खिलाड़ियों को संबंधित कालेजों में 24 नवंबर से दो दिसंबर तक दाखिला करा लेना है। दो दिसंबर के बाद कोई प्रवेश नहीं होगा।
स्पोर्ट्स कोटे में 6000 सीटें –
सीसीएसयू स्नातक प्रथम वर्ष में स्पोर्ट्स कोटे से प्रवेश को सीटें छह हजार, लेकिन तीन दिन के ट्रायल में सिर्फ 124 खिलाड़ी मिले हैं और वे केवल एडेड-राजकीय कॉलेजों से हैं। निजी कॉलेजों के लिए कोई खिलाड़ी विवि को नहीं मिला। खिलाड़ियों में छात्राएं केवल 25 हैं और छात्र 99। सबसे ज्यादा खिलाड़ी कबड्डी को मिले हैं। शूटिंग और एथलेटिक्स क्रमश: दूसरे-तीसरे नंबर पर हैं। 17-19 नवंबर में सीसीएसयू कैंपस के स्पोर्ट्स ग्राउंड में ट्रायल को कुल 131 खिलाड़ी पहुंचे थे जिसमें 124 क्वालीफाई घोषित हुए। विवि में स्पोर्ट्स कोटा पांच फीसदी है। कुल सीटें एक लाख 20 हजार हैं।




