श्री विश्वकर्मा कौशल विवि ई ऑफिस प्रयोग करने वाला प्रदेश का प्रथम एवं राष्ट्र का तीसरा विश्वविद्यालय बना

नई दिल्ली :
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के द्वारा ई ऑफिस सिस्टम की शुरुआत की गयी है, जिसमें उद्घाटन समारोह में मुख्य अथिति के तौर पर कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, हरियाणा सरकार मूलचंद शर्मा शामिल हुए। सम्मानित अतिथि डिप्टी डायरेक्टर जनरल, हेड ऑफ़ ग्रुप नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर रचना श्रीवास्तव ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपने विचार व्यक्त किये।
प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय जिसने सबसे पहले ई ऑफिस की शुरुआत की –
माननीय कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, हरियाणा सरकार मूलचंद शर्मा ने कहा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ई ऑफिस प्रयोग करने वाला प्रदेश का प्रथम एवं राष्ट्र का तीसरा विश्वविद्यालय बन गया है। ई ऑफिस प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले ई ऑफिस का प्रयोग जवाहरलाल नेहरू विश्विधालय नई दिल्ली एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ कर रहें हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है, जिसने सबसे पहले ई ऑफिस की शुरुआत की है, इसके लिए कुलपति श्री राज नेहरू, कुलसचिव प्रो आरएस राठौर, आईटी विभाग की पूरी टीम को बधाई दी| इससे ना केवल कार्य जल्दी से होंगे, समय की बचत होगी, कागज़ की बचत होगी एवं यह सरकार के डिजिटल मिशन को साकार करेगा।
सम्मानित अतिथि डिप्टी डायरेक्टर जनरल, हेड ऑफ़ ग्रुप नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर श्रीमती रचना श्रीवास्तव ने कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए ई -ऑफिस अहम भूमिका निभाएगा। इसके तहत सभी सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू होगी।
विश्वविद्यालय में सभी कार्य ई ऑफिस के माध्यम से –
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू ने माननीय मंत्री जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शर्मा का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया एवं कहा की हरियाणा सरकार सभी राजकीय विभागों के कार्य को सरल एवं पारदर्शी बनाने हेतु कृतसंकल्प है, सरकार ने राज्य के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों एवं विश्वविद्यालयों को इस दिशा में कार्य करने के निर्देश प्रदान किए हैंl श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने राज्य सरकार के कदमों से कदम मिलाते हुए विश्वविद्यालय के कार्य को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु ई- ऑफिस कार्य-प्रणाली को अपनाने का निर्णय लिया है एवं विश्वविद्यालय में सभी कार्य ई ऑफिस के माध्यम से किये जाएंगे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आरएस राठौर ने सभी का अभिनंदन किया एवं कहा कि ई ऑफिस एक एकीकृत फाइल और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है, जो आतंरिक डाटा के सुगम उपयोग के साथ सामग्री प्रबंधन को सरल बनाता है।
इन लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई –
कार्यक्रम में ओवरआल कोऑर्डिनेशन की भूमिका डीन प्रो ज्योति राणा एवं एसोसिएट प्रो डॉ रविंदर कुमार ने निभाई तथा डीन अकादमिक डॉ एस सरकार, डीन प्रो ऋषिपाल, असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर गणेश दत्त, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर नीरज पराशर, वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेटर प्रवीण कुमार, असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर ग्राफ़िक्स डॉ निखलेश शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान विश्विधालय का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
अन्य और खबरें पढ़ें यहां –
तीन मेडिकल कालेजों के बीएएमएस कोर्स की नहीं हुई परीक्षा, मान्यता को लेकर हो रहें सवाल

लखनऊ :
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध तीन मेडिकल कालेजों के बीएएमएस (सत्र-2018-19) कोर्स की परीक्षा अभी तक नही हुई है। 2018- 2019 बैच छात्रों का कोर्स एक वर्ष पहले ही पूरा हो चुका है जिसके बाद मेडिकल के छात्रों को परीक्षा का इंतजार है। परीक्षा में मान्यता का पेच फंसा हुआ है। परीक्षा में हो रहे विलंब से तीनों कालेजाें के छात्रों में रोष है।



