श्री विश्वकर्मा कौशल विवि ने स्थापना की दूसरी वर्षगांठ पर ऑनलाइन आयोजित किया कार्यक्रम
हजारों युवाओं को कौशल में निपुण बनाएगा कौशल विश्वविद्यालय : डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय

नई दिल्ली :
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन माध्यम से दूसरे स्थापना दिवस पर भव्य कार्यकमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, भारत सरकार डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ऑनलाइन माध्यम से लखनउ से कार्यक्रम में जुड़े एवं अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गीत के साथ की गई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आरएस राठौर ने सभी का अभिनंदन किया एवं कहा कि विश्वविद्यालय कौशल के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है।
विश्वविद्यालय में निर्मित मल्टी स्कीलिंग लैब का उद्घाटन किया –
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री, भारत सरकार डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय राष्ट्र का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जहां विद्यार्थियों को स्किल से संबंधित पाठ्यक्रम करवाए जा रहे हैं। डॉ. महेन्द्रनाथ ने विश्वविद्यालय में निर्मित मल्टी स्कीलिंग लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय दौगुनी गति से हर प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहा है। उन्हांने दूधौला वासियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, जिन्होंने इस विश्वविद्यालय के लिए अपना हर प्रकार का सहयोग प्रदान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एसवीएसयू की सुगंध देश के अन्य जगहों पर भी अपनी बहार फैला चुकी है।
यहां पढ़ें – सीसीएसयू में शिक्षा नीति के तहत जल्द तैयार हो जाएगा स्नातक का सिलेबस
ई-प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया –
डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने विश्वविद्यालय के विजन डॉक्यूमेंट में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को ई-प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होनें कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम इस प्रकार से तैयार किया गया है जिसमें विद्यार्थी पढ़ते-पढ़ते कमाई भी कर रहे हैं, इससे वे स्वरोजगार तो बन ही रहे हैं, साथ ही परिवार का भरण पोषण भी कर रहे हैं। लगभग 100 से ज्यादा औद्योगिक ईकाइयों के साथ एमओयू पर उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू को बधाई दी। विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के अंतगर्त बारह हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल में निपुणता पर उन्होंने विश्वविद्यालय की सफलता बताया।
विद्यार्थियों में कौशल के गुण होने जरूरी हैं –
कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, हरियाणा सरकार श्री मूलचंद शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल जी का पलवल में विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों में कौशल के गुण होने जरूरी हैं। श्री चेतन शर्मा, पूर्व किक्रेटर, भारतीय क्रिकेट टीम ने कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ कमा भी रहे हैं, इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
राष्ट्र के युवाओं को कौशल के क्षेत्र मे निपुण बनाना –
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू ने इस दौरान सभी अतिथियों का ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस मिशन के तहत इस विश्वविद्यालय की स्थापना की, उसके तहत विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है। हमारा लक्ष्य प्रदेश व राष्ट्र के युवाओं को कौशल के क्षेत्र मे निपुण बनाना है, जिससे विद्यार्थी रोजगार लेने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बनें।
नए कॉपीराइटस एवं पेटेंट पर कार्य कर रहा –
इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी से सभी को अवगत करवाया। श्री राज नेहरू ने कहा कि कौशल को शोध के साथ शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय उद्योगों के साथ मिलकर नए कॉपीराइटस एवं पेटेंट पर कार्य कर रहा है। पृथला के विधायक श्री नैयनपाल रावत ने विश्वविद्यालय के द्वितीय स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी।
प्रो. ज्योतिराणा ने कार्यक्रम संचालन किया –
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय से संबंधित गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों पर आधारित लघु डॉक्यूमेंट्री, ई-कॉफी टेबल बुक, फ्लिप बुक, 3डी व्यु, मल्टीस्किलिंग लैब, ओजेटी डायरी, आईआईटी जम्मू, एसवीएसयु एवं एलॉफिक एमओयू, पीएमकेवीवाई एवं आरपीएल पर आधारित सफलता वृत्तांत, इंडस्ट्री सहभागियों के विचार, वीडियो माध्यम सें स्टूडेंट्स वेलफेयर एडं डवलेपमेंट शैल की गतिविधियां हुयी। प्रो. ज्योतिराणा ने कार्यक्रम संचालन किया, कार्यक्रम के अंत में डीन एकेडमिक्स डॉ. एस सरकार ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान लगभग पांच सौ प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से इस आयोजन में भाग लिया।



