महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मे नवंबर से पहले दाखिले का लक्ष्य, काउंसिलिंग की तैयारी शुरू

लखनऊ :
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने नवम्बर से पहले एडमिशन की सारी प्रक्रिया खत्म करने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए अब स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की काउंसिलिंग की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। बीए, बीकाम व बीए-एलएलबी की काउंसिलिंग इसी माह के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं विवि के सभी 62 पाठ्यक्रमों 15 नवंबर से पहले दाखिला पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्यापीठ प्रशासन ने 30 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों से 27 अक्टूबर तक आपत्ति मांगी है। ऐसे में आपत्तियों का निस्तारण 31 अक्टूबर से पहले होने की संभावना नहीं है।
स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए बनाई जा रही मेरिट सूची –
स्नातक के विभिन्न कोर्स मे एडमिशन के लिए मेरिट सूची बनाने में चार-पांच दिन लग सकते हैं। ऐसे में इन पाठ्यक्रमों में दाखिले की काउंसिलिंग अब नवंबर के द्वितीय सप्ताह से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। कुलसचिव डा. एसएल मौर्य ने बताया कि बीए, बीकाम व बीए-एलएलबी में दाखिले के लिए मेरिट सूची बनाई जा रही है।
वहीं इसके अलावा 29 पाठ्यक्रमों मेरिट से दाखिला होना है। इन पाठ्यक्रमों के दाखिले की काउंसिलिंग पहले कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की काउंसिलिंग साथ-साथ कराने का निर्णय लिया गया है ताकि जल्द से जल्द दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो सके।
उच्च शैक्षिक संस्थानों के लिए सत्र नियमित बनाए रखना चुनौती –
कोरोना महामारी के चलते शिक्षा काफि प्रभावित हुई है। ऐसे मे उच्च शैक्षिक संस्थानों के लिए सत्र नियमित बनाए रखना चुनौती है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने अभी से मंथन शुरू कर दिया है। इसके तहत पाठ्यक्रमों में कटौती कर मार्च 2021 में ही परीक्षाएं कराने पर विचार किया जा रहा है। निर्धारित परीक्षा की समय सारिणी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा ताकि कोरोना से छात्रों का कोई नुकसान न हो।
यूपी कालेज दाखिले की काउंसिलिंग इसी माह में –
काशी विद्यापीठ, संस्कृत विश्वविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालय दाखिला जल्द से जल्द पूरा करने में जुटे हुए हैं। यूपी कालेज दाखिले की काउंसिलिंग इसी माह में कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। काशी विद्यापीठ व हरिश्चंद्र पीजी कालेज में प्रवेश परीक्षाओं का दौर जारी है। एक तरफ जहां इन विश्वविद्यालयों मे एडमिशन की प्रक्रिया जारी है, वहीं देश के कुछ जाने माने कॉलेजों मे नया सत्र शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें –
नीव ने परली से उत्पन्न प्रदुषण और रोकथाम हेतु जागरूक हेतु आयोजित किया राष्ट्रीय वेबिनार
नई दिल्ली :
आईआईटी के पुरातन छात्र छात्रओं द्वारा संचालित सामाजिक संस्था, नीव जो गरीबो, बेसहारा, झुगी झोपडी में रहने वाले बच्चो को शिक्षित करने का कार्य करती है, अपनी ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से 25 हजार से ज्यादा देश विदेश के शिक्षाविदों, छात्र -छात्रओं इत्यादि को कोविद- 19 महामारी के दौरान जागरूक कर चुकी है व इसका यह कार्य निरंतर जारी है। जागरूक की इसी कड़ी में “परली जलने से उत्पन्न प्रदुषण , रोकथाम व उसका उपयोग” विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें देश विदेश से करीब 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया व इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और लिंकेडीन के द्वारा भी किया गया।




