विश्वकप के लिए टीम इंडिया को मिली नई जर्सी, विश्वकप के लिए चुनी कई टीम में हुए कई बड़े बदलाव
भारत को टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और इस मैच में पहली बार टीम के खिलाड़ी नई जर्सी में दिखेंगे

दुबई। कुछ ही दिनों में टी20 विश्वकप (T20 World Cup) की शुरुआत हो जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की धरती पर ये विश्व कप खेला जाएगा। इस विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम नए अवतार में दिखेगी। इस विश्वकप में टीम नई जर्सी में दिखेगी। जिसे आज लॉन्च किया गया।
बीसीसीआई ने कुछ ही दिन पहले ही बता दिया था कि आज के दिन टीम इंडिया की नई जर्सी का ऐलान होगा। भारत को जो नई जर्सी मिली है वो पुरानी जर्सी से थोड़ी अलग है। अभी तक टीम इंडिया जो जर्सी पहन रही थी वो गहरे नीले रंग की थी। ये जर्सी भी इसी रंग की है लेकिन इसका डियायन अलग है। इसके बीच में हल्के नीले रंग की पट्टी भी दी गई है। पिछली जर्सी में कंधे पर तिरंगा बना हुआ था लेकिन इस जर्सी में कंधे पर किसी तरह की डिजायन नहीं है।
यह भी पढ़ें निराशा के साथ RCB हुई टूर्नामेंट से बाहर लेकिन इस गेंदबाज ने बना डाला सबसे बड़ा रिकार्ड
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर जारी की जर्सी
बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसे जारी किया है साथ ही बीसीसीआई की किट स्पांसर एमपीएल स्पोर्ट्स ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस जर्सी को लॉन्च किया है। जो फोटो बीसीसीआई ने जारी की है उसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल इस नई जर्सी को पहने हुए नजर आ रहे हैं।
Presenting the Billion Cheers Jersey!
The patterns on the jersey are inspired by the billion cheers of the fans.
Get ready to #ShowYourGame @mpl_sport.
Buy your jersey now on https://t.co/u3GYA2wIg1#MPLSports #BillionCheersJersey pic.twitter.com/XWbZhgjBd2
— BCCI (@BCCI) October 13, 2021
ऐसा है टीम इंडिया का कार्यक्रम
टीम इंडिया इस विश्वकप में ग्रुप-बी में रखा गया है। टीम अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलना है। यह दोनों मैच दुबई में खेले जाएंगे। इसके बाद तीन नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेलेगी। पांच नवंबर को टीम को अपना अगला मैच खेलना है और फिर आठ नवंबर को टीम अपना आखिरी मैच ग्रुप मैच खेलेगी। यह दोनों टीमें क्वालीफायर से आएंगी। यह दोनों मैच भी दुबई में खेले जाएंगे।
बीसीसीआई ने भारतीय विश्वकप टीम में बड़े बदलाव
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के साथ हर्षल पटेल भी रहेंगे। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा 32 विकेट चटकाए हैं। हर्षल पटेल की स्लोअर गेंदें भारतीय बल्लेबाजों की तैयारियों को और मजबूत करेगी। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान भी टीम इंडिया के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़ेंगे। आवेश खान आईपीएल 2021 में अबतक 23 विकेट चटका चुके हैं। इनकी तेज रफ्तार बाउंसर और यॉर्कर भारतीय बल्लेबाजों की नेट्स पर परीक्षा लेंगी।
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी टीम इंडिया के साथ बतौर नेट गेंदबाज जोड़ा गया है। उमरान मलिक को 3 मैचों में खेलने का मौका मिला जिसमें इस तेज गेंदबाज ने 2 विकेट झटके लेकिन उनकी रफ्तार ने सभी को काफी प्रभावित किया। उमरान मलिक ने 154 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार की गेंद भी फेंकी। विराट कोहली भी इस तेज गेंदबाज की रफ्तार के मुरीद हो गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लुकमान मेरीवाला भी टीम इंडिया के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े हैं। मेरीवाला दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को भी टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया है। वेंकटेश अय्यर ने वैसे तो अपने बल्ले से आईपीएल 2021 में लोगों के दिल जीते लेकिन उनकी गेंदबाजी भी धारदार है। इसके अलावा अगर किसी ऑलराउंडर को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगती है तो ये खिलाड़ी उसकी जगह भी ले सकता है। चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिनर कर्ण शर्मा, कृष्णप्पा गौतम को भी टीम इंडिया के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर जोड़ा गया है। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल के यूएई लेग में खेलते नहीं दिखे लेकिन टी20 स्पेशलिस्ट माने जाने वाले कर्ण और कृष्णप्पा भारतीय टीम की तैयारियों में अहम योगदान दे सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को भी बतौर नेट गेंदबाज टीम इंडिया से जोड़ा गया है। शाहबाद बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी करते हैं। शाहबाज ने इस सीजन में 11 मैचों में 7 विकेट लिये और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.57 रहा।



