Sports

टेनिस : 20 साल के कार्लोस अल्काराज बने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी

दूसरा ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट 22 मई से

नई दिल्ली : स्पेन के तेजी से उभरते प्रतिभावान टेनिस ( tennis 🎾) खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ (age -20) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने यह पोजीशन फिर से हासिल किया है। carlos alcaraz ने अल्बर्ट रामोस विनोलस को 6-4 6-1 से हराकर नोवाक जोकोविच की जगह शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सत्र में कार्लोस अल्काराज का रिकॉर्ड 30- 2 है जिसमें शीर्ष 50 से ज्यादा रैंकिंग के खिलाड़ियों के खिलाफ यह रिकॉर्ड 14 – 0 हो गया है।

अब इस महीने होने वाले फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम में वह शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में उतरेंगे।

साल का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट 22 मई से

Carlos alcaraz                                                                   11 जून तक पेरिस में होगा। कार्लोस अल्काराज का अगला मुकाबला जीरी लेहेका या फिर हंगरी के क्वालीफायर फैबियन मरोजसन से होगा।

मीडिया एजेंसियों के मुताबिक

कार्लोस अल्काराज ने जीत के बाद कहा कि किसी ग्रैंडस्लैम में, वह भी फ्रेंच ओपन में शीर्ष वरीयता हासिल करना बहुत शानदार है । वह इससे बहुत खुश हैं। नंबर एक या दो पर रहने से उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता । उनकी नजर में टूर्नामेंट सब कुछ है। उनकी नजर खेल पर रहती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button