Indian NewsResearch Institutes

तीन दशक की प्रेरक यात्रा, AIHSD ने मनाया अपना 30वां स्थापना दिवस

एशियाई मानव विज्ञान एवं विकास संस्थान (AIHSD), लखनऊ ने मानव विकास, अनुसंधान और शिक्षा के 30 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाया

लखनऊ : एशियाई मानव विज्ञान एवं विकास संस्थान (AIHSD) ने अपने लखनऊ कार्यालय में 30वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। यह आयोजन संस्थान की तीन दशक लंबी यात्रा अनुसंधान, शिक्षा और मानव विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज, सीतापुर की पूर्व प्राचार्या और AIHSD की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. नलिनी श्रोत्रिय उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक निदेशक एवं लखनऊ विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) उदय प्रताप सिंह ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जिसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं एशियन मैन एनइंटरनेशनल रिसर्च जर्नल के संपादक प्रो. राहुल पटेल सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने प्रेरक विचार रखे। वक्ताओं ने AIHSD के अनुसंधान, सामुदायिक सेवा और मानव उत्थान में योगदान को सराहते हुए कहा कि संस्थान ने सामाजिक समावेश और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) नीतू सिंह (उपाध्यक्ष, AIHSD एवं विभागाध्यक्ष, मानव विज्ञान विभाग, विद्यांत हिंदू डिग्री कॉलेज, लखनऊ), डॉ. सैयद मशीयत रिज़वी, डॉ. नीतिका श्रीवास्तव, डॉ. विभा बाजपेयी, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. हरि सिंह, डॉ. साधना वर्मा, डॉ. दीपशिखा, शोभित वर्मा, डॉ. मंजुलिका, डॉ. काव्या पाल, पूजा साह, सारा हक, पंखुड़ी, प्रतिमा तिवारी, तान्या वैश्य, अवनीश त्रिपाठी सहित अनेक सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी व्यक्तिगत व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर संस्थान की तीन दशक की गौरवपूर्ण यात्रा को नमन किया।

यह उपलब्धि सिर्फ बीते समय की नहीं, बल्कि उन सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है जिन्होंने AIHSD को मानव विज्ञान, अनुसंधान और विकास में उत्कृष्टता का प्रतीक बनाया। तीन दशकों में हमने प्रतिभाओं को पोषित किया, साझेदारियाँ बनाई और ऐसा ज्ञान विकसित किया जिसने समाज के अनेक हिस्सों को प्रभावित किया।-प्रो. (डॉ.) उदय प्रताप सिंह

बच्चों को भेंट किए लंच बॉक्स
कार्यक्रम के दौरान संस्थापक निदेशक और मुख्य अतिथि ने वंचित समाज के बच्चों को लंच बॉक्स भेंट किए, जो सामाजिक उत्थान और समावेशिता के प्रति AIHSD की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!