GATE 2022 परीक्षा के लिए आज है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, इन स्टेप्स से करें अप्लाई
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर किया जा सकता है।

नई दिल्ली। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज आखिरी तारीख है। आज के बाद सिर्फ लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। लेट फीस के भुगतान के जरिए 1 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT खड़गपुर) 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को परीक्षा आयोजित करेगा और रिजल्ट 17 मार्च को घोषित किए जाएंगे। GATE का आयोजन पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन और कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में भर्ती के लिए किया जाता है। इस साल आईआईटी खड़गपुर परीक्षा आयोजित कर रही है। GATE एक एंट्रेंस परीक्षा नहीं बल्कि एक योग्यता परीक्षा भी है। IIT, IISc और कई अन्य संस्थानों में पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए एक वैध गेट स्कोर होना एक शर्त है।
यह भी पढ़ें – सोनीपत में बड़ा हादसा: बच्चों की क्लास के दौरान स्कूल की गिरी छत, मलबे में दबे 25 बच्चे
परीक्षा के लिए इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
इच्छुक छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि जानकारी की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4: अब लॉग इन करें।
स्टेप 5: इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई हर जानकारी सबमिट करें।
स्टेप 6: फोटो और साइन अपलोड करें।
स्टेप 7: आवेदन फीस को जमा करें।
स्टेप 8: सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तारीख- 02 सितंबर 2021
आवेदन की आखिरी तारीख- 24 सितंबर 2021
लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख- 01 अक्टूबर 2021
आवेदन में सुधार- 26 अक्टूबर से एक नवंबर 2021
कैटेगरी और परीक्षा का शहर चेंज करने की आखिरी तारीख – 3 जनवरी 2022
गेट परीक्षा की संभावित तारीखें- 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022
रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख- 17 मार्च 2022
ये है एप्लीकेशन फीस
एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए गेट एप्लीकेशन फीस – 750 रुपए
लेट फीस के साथ कुल फीस – 1250 रुपए
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस – 1500 रुपए
लेट फीस के साथ 2000 रुपए शुल्क भरना होगा।



