आज है पश्चिम बंगाल जेईई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, यहां से करें अप्लाई
पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 का आयोजन 23 अप्रैल 2022 को हो सकता है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाना होगा।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की ओर से आयोजित होने वाली पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 10 जनवरी 2022 को बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसमें आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2021 से जारी है।
पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जनवरी, 2022 को समाप्त होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से, इस कार्यक्रम को संशोधित किया गया था। बता दें कि इस साल यह परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित की जाएगी। इसके एडमिट कार्ड 18 अप्रैल 2022 को जारी किए जा सकते हैं और परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2022 को हो सकता है।
यह भी पढ़ें – इंतजार खत्म! नीट पीजी की काउंसलिंग शुरू होगी 12 जनवरी से होगी, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर Current Events के लिंक पर जाएं।
- अब West Bengal Joint Entrance Examination (WBJEE) – 2022 के लिंक पर जाएं।
- अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से Application form भरें।
Direct Link से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें.
फीस
इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी, जब फीस का भुगतान हो जाए। ऐसे में बता दें कि इसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए एप्लीकेशन फीस देना होगा। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपए एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है।
एग्जाम डिटेल्स
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2022 को किया जाएगा. हालांकि, परीक्षा की तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2022 दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा में कुल दो भाग होंगे. पेपर 1 और पेपर 2. पहला पेपर गणित के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग, टेक्नोलाजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर के यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा के लिए 18 अप्रैल 2022 को एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।