बीएचयू में यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, देखें डिटेल्स
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bhuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वो जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट- bhuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में इस बार एडमिशन की पूरी प्रक्रिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा की जा रही है। BHU की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर 2021 तक चलने वाली थी। वही उम्मीदवारों को फीस जमा करने के लिए 7 सितंबर तक का समय दिया गया था। बाद में आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें – इस यूनिवर्सिटी में रक्षा प्रौद्योगिकी में शुरू हुआ एम.टेक कोर्स, ये रही डिटेल्स
आवेदन फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट – bhuet.nta.nic.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख लें। आवेदन फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें, कोई भी गलती पाए जाने पर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दी जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इस बार आवेदन प्रक्रिया देरी से शुरू की जा रही है।
ऐसे करें आवेदन
- एडमिशन फॉर्म में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bhuet.nta.nic.in पर जाएं।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूजी-पीजी कोर्स अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर जाएं।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फॉर्म की एक प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।
- डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तारीख – 14 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तारीख – 12 सितंबर 2021
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 13 सितंबर 2021
आवेदन में करेक्शन की अंतिम तारीख – 15 सितंबर 2021
एप्लीकेशन फीस
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों को शास्त्री (ऑनर्स) को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों के लिए 600 रुपए फीस देनी होगी। इस कोर्स के लिए फीस 400 रुपए है। आवेदन पत्र में परिवर्तन करने के लिए करेक्शन विंडो 13 से 15 सितंबर तक उपलब्ध होगी। परीक्षा की तारीख बाद में अधिसूचित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)/ हाइब्रिड टैबलेट / पेन और पेपर के माध्यम से आवश्यकतानुसार आयोजित की जाएगी। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यूं) शामिल होंगे।



