गेट परीक्षा मे आवेदन के लिए आज है अंतिम तिथि, वेबसाइट पर करें आवेदन

नई दिल्ली।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2021 परीक्षा मे आवेदन के लिए आज अंतिम मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज, 7 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे गेट परीक्षा पोर्टल, gate.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन –
– आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले परीक्षा पोर्टल, gate.iitb.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
– इसके बाद जारी हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके आवेदन सबमिट कर पाएंगे।
गेट 2021 के लिए अगस्त में नोटिस जारी किया गया था। आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक निर्धारित की गयी थी। हालांकि, आईआईटी बॉम्बे द्वारा गेट 2021 रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि को 1 सप्ताह यानि 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
यहां पढ़ें – 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे एसबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन, जाने और कहाँ निकली है जॉब
गेट 2021 के लिए एग्जाम फीस –
गेट 2021 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति पेपर 1500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। गेट 2021 एग्जाम फीस का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन कर सकते हैं। वहीं, महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ विभिन्न निर्धारित आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये का ही शुल्क निर्धारित किया गया है।
फरवरी 2021 में होगी गेट परीक्षा –
आईआईटी बॉम्बे द्वारा जारी गेट 2021 कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा का आयोजन फरवरी 2021 में 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन देश भर में विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर और विदेश में 6 केंद्रों पर किया जाएगा।
नीट यूजी परीक्षा की ‘ओएमआर शीट’ जारी, आपत्ति दर्ज करने के लिए आज है अंतिम मौका
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट (UG) 2020 परीक्षा की ओएमआर ‘आंसर की’ और ‘रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट’ जारी कर दी है। उम्मीदवार नीट 2020 परीक्षा पोर्टल, ntaneet.nic.in पर विजिट करके अपना आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। जिन्हें एनटीए द्वारा जारी ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट को लेकर किसी भी प्रकार की दुविधा हो, ऐसे मे एजेंसी ने उन उम्मीदवारों से आपत्तियां दर्ज कराने को भी कहा है। एजेंसी ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के सम्बन्ध में नोटिस सोमवार, 5 अक्टूबर को जारी किया गया और इसके साथ ही आपत्ति दर्ज कराने के ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। एजेंसी ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए अंतिम तिथि 7 अक्टूबर (शाम 6 बजे तक) 2020 निर्धारित की है।
यहां पढ़ें – एनटीए ने जारी किए इन तिथियों को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के प्रवेश पत्र
ऐसे दर्ज कर सकेंगे आपत्ति –
– उम्मीदवार को एजेंसी द्वारा जारी अपना नीट (यूजी) 2020 ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के लिए आपत्ति दर्ज कराने के लिए परीक्षा पोर्टल ntaneet.nic.in पर विजिट करें।
– इसके बाद होम पेज पर ही दिये गये लिंक को क्लिक करना होगा।
– इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (पंजीकरण संख्या और पासवर्ड) भरकर लॉगिन करना होगा।
– उम्मीदवार अपनी ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देख पाएंगे।
– उम्मीदवार इसके बाद दिये गये लिंक के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आपत्ति दर्ज नहीं कारवाई है, और वे आपत्ति दर्ज कराना चाहते है, उनके लिए आज यानी 7 अक्तूबर को अंतिम मौका है। छात्र आज शाम 6 बजे तक ही आपत्ति दर्ज करा सकते है।




