IPL की दो नई टीमों का इस दिन हो सकता है ऐलान, इन दो शहरों के नाम सबसे आगे
बीसीसीआई की तरफ से इस बात की घोषणा पहले ही कर दी गई थी कि 2022 से आईपीएल में (IPL 2022) 8 की जगह 10 टीमें खेलने उतरेंगी। इन टीमों के खिलाड़ियों और बाकी टीमों में खिलाड़ी की खरीद के लिए अगले साल जनवरी में मेगा ऑक्शन हो सकता है।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दो नई टीमों को शामिल किया जाना है। इन टीमों के नाम पर फैसला यूएई में आयोजित होने वाले आइपीएल मुकाबलों के बाद किए जाने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई आइपीएल 2021 के फाइनल के दो दिन के बाद ही यह बड़ा फैसला ले सकती है। दुबई में 17 अक्टूबर के टीम को लेकर नीलामी कराई जा सकती है।
अंग्रेजी वेबसाइट क्रिसबज के मुताबिक बीसीसीआई की तरफ से नीलामी में शामिल होने वालों को 21 सितंबर, 5 अक्टूबर और 17 अक्टूबर की तीन तारीखों के बारे में जानकारी दी। बीसीसीआई ने बताया 5 अक्टूबर तक टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदे जा सकते हैं। 17 अक्टूबर को नीलामी हो सकती है। इस बात की भी जानकारी है कि ई-ऑक्शन नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद और लखनऊ शहरों की टीम के नाम को लेकर चर्चा है। इन दोनों टीमों के नाम की टीम को अगले सीजन में शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – T20 विश्वकप 2021 के बाद विराट कोहली छोड़ेंगे कप्तानी, रोहित शर्मा संभालेंगे टीम की कमान- रिपोर्ट
बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से इस बात की घोषणा पहले ही कर दी गई थी कि 2022 से आईपीएल में 8 की जगह 10 टीमें खेलने उतरेंगी। इन टीमों के खिलाड़ियों और बाकी टीमों में खिलाड़ी की खरीद के लिए अगले साल जनवरी में मेगा ऑक्शन हो सकता है। जो दो टीमें टूर्नामेंट में शामिल की जानी है उसकी नीलामी में बोर्ड को 5000 से लेकर 6000 करोड़ रुपए की आमदनी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
टीम बढ़ने से टूर्नामेंट में होगा बदलाव
टीम की संख्या 8 से 10 होने के बाद हर एक टीम को 14 या 18 लीग मैच खेलने पड़ सकते हैं। मौजूदा फार्मेट के मुताबिक एक सीजन में सभी टीमों को अपने होम ग्राउंड पर 7 जबकि बाहर दूसरी टीमे के ग्राउंड पर 7 मैच खेलने होते हैं। टीमों की संख्या बढ़ने के बाद एक टीम को 18 मैच खेलने पड़ेंगे। मैच की संख्या बढ़ने से टूर्नामेंट का लंबा होना तय है जिससे कुल मैचों की संख्या 74 या 94 हो जाएगी।



