
नई दिल्ली।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए ) की यूजीसी नेट परीक्षा 24 सितंबर से शुरू हो गयी। नेट की यह परीक्षा 24 सितंबर से लेकर 5 नवंबर तक होगी। इससे पहले यह परीक्षा 16 सितंबर से होने वाली थी। दरअसल नेट परीक्षा की तारीखें आईसीएआर परीक्षाओं AIEEA-UG/PG और AICE-JRF/SRF (Ph.D.) 2020-21 से टकरा रही थीं। ऐसे में यूजीसी नेट को री-शेड्यूल किया गया है। कुछ परीक्षार्थी आईसीएआर और यूजीसी नेट दोनों परीक्षाओं में बैठ रहे हैं। यूजीसी नेट का सब्जेक्ट वाइज और शिफ्ट वाइज शेड्यूल बाद में जारी कर दिया जाएगा। एनटीए पहले ही यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर चुका है। छात्रों को मास्क और छह फीट की शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।
यहां पढ़ें – जल्द जारी हो सकता है दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कटऑफ की तिथि का ऐलान
दो पालियों में हो रही है परीक्षा –
बताते चलें कि नेट परीक्षा 24 सितंबर से 05 नवंबर तक होगी। यूजीसी नेट की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 09 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से लेकर शाम 06 बजे तक होगी। यूजीसी नेट की परीक्षा 24, 25, 29 व 30 सितंबर और 01, 07, 09, 17, 21, 22, 23 अक्तूबर व 05 नवंबर को होगी। एनटीए ने विषयवार शेड्यूल के हिसाब से एडमिट कार्ड जारी किया है।
परीक्षा साल में दो बार होती है आयोजित –
नेट परीक्षा के हर सही जवाब के लिए 2 अंक मिलेगे तो वहीं परीक्षा में गलत आंसर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा होने के बाद एनटीए नेट परीक्षा की आंसर की जारी करेगा। अगर किसी पर आपत्ति है तो आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आंसर की जारी होने के बाद एनटीए रिजल्ट जारी करेगा। यूजीसी नेट का आयोजन कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होता है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यूजीस नेट का पहला पेपर टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा। अभ्यर्थी 84 विषयों में नेट की परीक्षा दे सकते हैं।



