1-2 दिन में आ जाएगा यूजीसी- नेट का रिजल्ट, आयोग के अध्यक्ष की ओर से जारी हुई सूचना

नई दिल्ली : यूजीसी नेट (UGC-NET) के रिजल्ट को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। एक-दो दिन में रिजल्ट घोषित हो जाएगा। इस संबंध में यूजीसी की ओर से सूचना जारी की गई है। यूजीसी के सचिव की ओर से जारी हुई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के साथ यूजीसी लगातार संपर्क में है और परीक्षा घोषित करने को लेकर तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर जगदीश कुमार की ओर से दी गई है।
दो सत्र की परीक्षाओं का आना है रिजल्ट
कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2020 में यूजीसी नेट की परीक्षा नहीं हो पाई थी। इसके साथ ही यूजीसी नेट 2021 का भी समय आ गया था। इन दोनों को देखते हुए नवंबर और इस साल के जनवरी माह में दोनों सत्र की परीक्षा करा ली गई थी। अब दोनों का रिजल्ट जारी किया जाना है।




