
नई दिल्ली: ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए अंपायर्स (umpires) -रेफरी (referees) का ऐलान किया गया है। लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय शामिल हैं। जिसमें नितिन मेनन (अंपायर) और जवागल श्रीनाथ (मैच रेफरी) के तौर पर शामिल किए गए हैं।
पहली बार मेजबानी करेगा भारत
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। इस बार वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब भारत वनडे वर्ल्ड कप की अकेले ही मेजबानी करेगा। इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 के वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी।
सूची कुछ इस प्रकार है
अंपायर
क्रिस्टोफर गैफनी (न्यूजीलैंड)
कुमार धर्मसेना (श्रीलंका)
मराइस इरास्मस (साउथ अफ्रीका)
माइकल गॉफ (इंग्लैंड)
नितिन मेनन (भारत)
पॉल राइफल (ऑस्ट्रेलिया)
रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)
रिचर्ड कैटलबोरो (इंग्लैंड)
रॉड टकर (ऑस्ट्रेलिया)
जोएल विल्सन (वेस्टइंडीज)
अहसान रजा (पाकिस्तान)
एड्रियन होल्डस्टॉक (साउथ अफ्रीका)
शरफुद्दौला इब्ने शाहिद (बांग्लादेश)
पॉल विल्सन (ऑस्ट्रेलिया)
एलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड)
क्रिस ब्राउन (न्यूज़ीलैंड) हैं
मैच रेफरी
एंडी पाइक्रॉफ्ट (जिम्बाब्वे)
रिची रिचर्डसन (वेस्टइंडीज)
जेफ क्रो (न्यूजीलैंड)
जवागल श्रीनाथ (भारत)



