Civil Services AcademyIndian News

UP Lekhpal Exam City 2026: सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, आसान स्टेप्स में तुरंत करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली लेखपाल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

नई दिल्ली। UP Lekhpal Exam City 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल की परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लेखपाल की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य में लेखपाल के कुल 7994 पदों पर भर्ती की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

उत्तर प्रदेश में लेखपाल की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026: परीक्षा रद्द, 22.79 लाख छात्रों को दोबारा देना होगा एग्जाम—फिर से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

  1. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in
    पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UPSSSC Lekhpal Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  5. इसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर होगी परीक्षा

यूपीएसएसएससी की ओर से लेखपाल की परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 21 मई को संचालित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 7994 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से भारत का इतिहास और राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, विज्ञान, डाटा इंटरप्रिटेशन और सामान्य हिंदी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बुहिकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। लेखपाल की परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!