Civil Services AcademyIndian News

UPSC CDS-I Result 2026: परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपीएससी की ओर से सीडीएस-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली। UPSC CDS-I Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस CDS-I परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कंबाइंड डिफेंस सर्विस की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी ने सीडीएस परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 451 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

UPSC CDS-I Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपीएससी ने सीडीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DC vs KKR: फिन एलन के शतक से केकेआर की शानदार जीत, दिल्ली को घर में मिली लगातार पांचवीं हार

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर Written Results सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब हुई थी परीक्षा

यूपीएससी की ओर से सीडीएस परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल, 2026 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 451 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सीडीएस-1 की परीक्षा में शामिल हुए छात्र जल्द ही एसएसबी इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। एसएसबी इंटरव्यू तिथि की घोषणा जल्द ही जारी की जा सकती है।

जो उम्मीदवार सीडीएस की परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच अच्छे से कर लें। साथ ही एसएसबी इंटरव्यू तारीख की अपडेट के लिए नियमित रूप से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!