UPSC CMS 2026: 1358 पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी, इस दिन होगा एग्जाम
यूपीएससी की ओर से CMS परीक्षा परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1358 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा अगस्त माह में आयोजित कराई जाएगी।

नई दिल्ली। UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस CMS परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CMS परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। वे उम्मीदवार अब बहुत जल्द ही कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1358 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड तिथि की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
कब होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 02 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर 250-250 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- PBKS vs MI: धर्मशाला में मुंबई की दमदार जीत, 5वीं हार के बाद पंजाब किंग्स की बढ़ीं मुश्किलें
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
सीएमएस परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक संचालित की जाएगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1358 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर के कुल 864 पद, असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर के कुल 450 पद, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए कुल 14 पद और दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऐसे करें परीक्षा की तैयारी
परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों के पास केवल दो महीने का समय है। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करें। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र और मॉक टेस्ट को भी रोजाना हल करें। मॉक टेस्ट को हल करके परीक्षा के स्वरूप को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, रोजाना एक से दो घंटे रीविजन करें और जो कुछ भी परीक्षा की तैयारी के दौरान पढ़ रहे हैं। उनके शॉर्ट नोट्स बनाते चलें।



