यूपीएससी सीएस प्रीलिम्स 2020 का रिजल्ट घोषित, वेबसाइट पर करें चेक

नई दिल्ली :
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विेसेज की प्रारंभिक परीक्षा 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएस प्रीलिम्स 2020 में शामिल हुए अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 जून को किया गया था –
यूपीएससी 2019 के रिकॉर्ड को देखें तो पता चलेगा कि पिछले साल प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 जून को किया गया और इसका रिजल्ट 12 जुलाई को जारी हुआ था। लेकिन इस साल मई में होने वाली परीक्षा कोरोना वायरस के चलते अक्टूबर तक स्थगित कर दी गयी थी।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर देखें रिजल्ट –
आपको बता दें कि यूपीएससी सीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के नतीजों के साथ ही संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 के नतीजे भी घोषित कर दिए। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सर्विसेस (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 का आयोजन 4 अक्टूबर 2020 को किया गया था। यह परीक्षा पहले मई 2020 में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और 4 अक्टूबर को कराया गया था।
यहां पढ़ें – बिहार एसटीईटी पुनर्परीक्षा का रिजल्ट नहीं होगा जारी: हाईकोर्ट
सफल अभ्यर्थियोंं को 11 नवंबर 2020 से पहले करना होगा आवेदन-
यूपीएससी कीई ओर से जारी नोटिस में बताया है कि यहां दिए गए रिजल्ट में सिर्फ सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं। जो अभ्यर्थी प्रांरभिंक परीक्षा 2020 में सफल हुए हैं उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर विस्तृत आवेदन करना होगा। ध्यान रखें कि आवदेन 28.10.2020 से शुरू होंगे और 11.11.2020 को शाम 6 बजे से पहले तक ही किए जा सकेंगे।
यूपीएससी प्रीलिम्स की कट-ऑफ कम रहने का अनुमान-
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की बात करें तो 2018 और 2019 में इनका यूपीएससी प्रीलिम्स का कट ऑफ 98 रहा। जबकि 2017 की प्रीलिम्स में यह 105 था। 2018 में समसामायिक अध्ययन से अधिक प्रश्न से थे जबकि विषयों से कम। इस साल के कट ऑफ की बात करें तो विषयों के अनुपात और अंकों में कोई बहुत भिन्नता नहीं दिखी। पिछले साल 15 प्रश्न राजनीति से थे तो इस साल 16 प्रश्न थे।
पेपर में काफी समानता –
पिछले साल 14 प्रश्न अर्थशास्त्र से तो इस साल भी। वहीं सामान्य विज्ञान के प्रश्न पिछले साल 7 थे तो इस साल 14 प्रश्न थे। विषय के हिसाब से देखें तो पेपर में काफी समानता दिखती है। इन सब के अलावा इस साल 50 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थियों ने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा छोड़ दी है। यह भी कट ऑफ कम रहने का एक कारण हो सकता है।
उच्च शिक्षा से जुड़ी खबरें पढ़े यहां –
जेएनयू पीजी, एमफिल और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं की ‘आंसर की’ जारी, jnuexams.nta.nic.in पर करें चेक
नई दिल्ली :
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 को जेएनयू की पीजी, एमफिल और पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2020 की ‘आंसर की’ जारी कर दी है। एजेंसी द्वारा जेएनयूईई 2020 ‘आंसर की’ को लेकर जारी नोटिस के अनुसार पीजी, एमफिल और पीएचडी की प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवार क्वेश्चन पेपर, अपने द्वारा मार्क किये गये रिस्पांस और प्रोविजिनल ‘आंसर की’ परीक्षा पोर्टल, jnuexams.nta.nic.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं।
बता दें कि एजेंसी ने जेएनयूईई 2020 विभिन्न कोर्सेस और विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5, 6, 7 और 8 अक्टूबर 2020 को किया था।




