उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने 70 साहित्यकारों को किया सम्मानित

लखनऊ : उप्र हिंदी संस्थान के 46वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को 2021 में प्रकाशित पुस्तकों के लेखकों को पुरस्कृत किया गया। संस्थान के यशपाल सभागार में संस्थान की प्रधान संपादक डा.अमिता दुबे के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार डा.राम कठिन सिंह, वरिष्ठ कथाकार डा.सुधाकर अदीब व संस्थान के निदेशक आरपी सिंह ने साहित्यकारों को सम्मानित किया। निदेशक ने पद्मश्री डा.विद्या बिंदु सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। 75 हजार रुपये, प्रमाणपत्र व अंग वस्त्र के रूप में नामित और 40 हजार रुपये, प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र के साथ सर्जना पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा लखनऊ के राहुल द्विवेदी को हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार के रूप में 25 हजार और अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र दिए गए। लखनऊ की रजनी गुप्ता को पं.बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान के रूप में आठ हजार, प्रमाणपत्र व अंगवस्त्र प्रदान किया गया।
नामित पुरस्कार
तुलसी सम्मान – आनंद कुमार सिंह, भोपाल
जयशंकर प्रसाद पुरस्कार – विष्णु सक्सेना, गाजियाबाद
श्रीधर पाठक पुरस्कार – शंकर सिंह जी, बलिया
निराला पुरस्कार – कुमार ललित- आगरा
दुष्यंत कुमार पुरस्कार – जसवीर सिंह- देहरादून
महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार- प्रो. बीना शर्मा- आगरा
भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार – जयवर्धन- गाजियाबाद
प्रेमंचद पुरस्कार – श्याम बिहारी श्यामल- वाराणसी
यशपाल पुरस्कार – रामजी भाई- लखनऊ
रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार – करुणा शंकर उपाध्याय- मुंबई
सच्चिदानंद हीरानंद वास्त्यायन अज्ञेय पुरस्कार – जयश्री पुरवार- नोएडा
पांडेय बेचन शर्मा उग्र पुरस्कार – राजगोपाल सिंह वर्मा- आगरा
मलिक मुहम्मद जायसी सम्मान – आशराम जागरथ- अयोध्या
जगन्नाथ दास रत्नाकर पुरस्कार – महेश चंद जैन- मथुरा
मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार – प्रताप नारायण दुबे- झांसी
सूर पुरस्कार – श्रद्धा पांडेय- गाजियाबाद
कबीर पुरस्कार – डा. अंबिकेश त्रिपाठी- प्रतापगढ़
सुब्रह्मणयम भारती पुरस्कार – वृजभूषण राय वृज- गोरखपुर
बाबू राव विष्णु पराड़कर पुरस्कार – नरेंद्र नाथ मिश्र- वाराणसी
सरस्वती पुरस्कार – डा. शोभनाथ शुक्ल- सुलतानपुर
भगवानदास पुरस्कार – डा. रामजी मिश्र- प्रयागराज
हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार – रजनीश कुमार शुक्ल- वर्धा
पंडित रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार – डा. मन्नू यादव- मीरजापुर
बाबू श्याम सुंदर दास पुरस्कार – डा. वंदना वशिष्ठ- हापुड़
संपूर्णानंद पुरस्कार – डा. विनोद कुमार शर्मा- लखनऊ
केएन भाल पुरस्कार – राजा भैया गुप्ता- लखनऊ
बीरबल साहनी पुरस्कार – सुबोध कुमार- गौतमबुद्धनगर
पंडित सत्य नारायण शास्त्री पुरस्कार – डा. श्रीधर द्विवेदी- नोएडा
आचार्य नरेंद्र देव पुरस्कार – बृजलाल- लखनऊ
गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार – अशोक कुमारी- संतरविदास नगर
डा. भीमराव अंबेडकर पुरस्कार – कुंवर अनुपम सिंह- लखनऊ
डा. धीरेंद्र वर्मा पुरस्कार – रूमाल सिंह- बुलंदशहर
बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार – अंकुर मिश्र- कानपुर
महादेवी वर्मा पुरस्कार – डा. चंपा सिंह- वाराणसी
————–
सर्जना पुरस्कार
उमाशंकर गुप्त, कानपुर, विनोद शंकर शुक्ल,डा. आलोक कुमार श्रीवास्तव,हरिमोहन वाजपेयी, पद्मनाथ पांडेय व डा. निर्मला सिंह-लखनऊ,प्रवीण कुमार-मेरठ, कमल किशोर मिश्र-शाहजहांपुर, चंद्रभाल सुकुमार-वाराणसी,रामावतार-गाजीपुर, डा. अरुण कुमार व एवं एलके कांतेश-कानपुर,सुमति सक्सेना-दिल्ली,सुभाषचंद्र गांगुली-प्रयागराज,डा. प्रेमचंद सिंह,कुशीनगर संजय सिंह- गाजियाबाद,प्रो. राजमणि शर्मा-वाराणसी,दयाराम मौर्य-प्रतापगढ़ तेजवीर सिंह-मथुरा , संजीव कुमार त्यागी-गाजीपुर, कृष्ण मोहन नायक-महोबा, रमेश चंद्र गोयल-बुलंदशहर,अरविंद पांडेय-चंदौली , कृष्ण बिहारी त्रिपाठी-कानपुर , रामजन्म सिंह-गोरखपुर, शशिप्रभा तिवारी-दिल्ली , राधिका मिश्रा-प्रयागराज , डा. इसपाक अली- बेंग्लुरू, डा. कमलेश गुप्ता व जया द्विवेदी- प्रयागराज,डा. कृष्ण कुमार पांडेय- गोरखपुर,डा. मंजरी दमेले- झांसी , डा. विजय सिंह राघव-बरेली , अकबाल बहादुर-बाराबंकी , अरुण कुमार-मेरठ और नीतू मुकुल-महोबा।




