असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर, फैकेल्टी रिसर्च एसोसिएट और हिंदी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

नई दिल्ली। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर, फैकेल्टी रिसर्च एसोसिएट और हिंदी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
आईबीपीएस (IBPS) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हो गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी (IBPS Recruitment 2021 for Assistant Professor Post) में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन एग्जाम, आइटम राइटिंग एक्सरसाइज, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्ट किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
ऑनलाइन आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट, ibps.in पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद, होमपेज पर दिए गए Click Here to Apply लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा।
- यहां उपलब्ध न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
- इसका उपयोग करके आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
योग्यता और आयु सीमा
पदों के अनुसार, संबंधित फील्ड में पीएचडी, पीजी, बीई, बीटेक, एमसीए आदि डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। पदों के मुताबिक, शैक्षिक योग्यता की डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नोटिफिकेशन में कार्य अनुभव के संबंध में भी जानकारी दी गई है। वहीं, अलग-अलग पद के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। विभिन्न पदों के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
आवेदन करने से पहले, कैंडिडेट्स को वेबसाइट नोटिफिकेशन में दिए निर्देशों की ठीक प्रकार से जांच कर लेनी चाहिए। नोटिफिकेशन में आवेदन करने से संबंधित डिटेल जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
चयन प्रक्रिया
पदों के अनुसार, उम्मीदवारों के चयन में ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट आदि शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।



