आजसू छात्रसंघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय अध्यक्ष को किया पदमुक्त
रामगढ़ : उत्तर प्रदेश के बरेली में आजसू छात्रसंघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय अध्यक्ष उदय मेहता को गैरकानूनी कार्य में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तारी हुई है। इस सूचना के बाद आनन-फानन में उसे तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। रविवार को आजसू छात्र संघ के विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो ने संघ के प्रधान कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से उदय मेहता को विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद से पदमुक्त किया जाता है। महतो ने कहा कि गैरकानूनी कार्य में उदय मेहता की संलिप्त होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है। कोरोना काल में व्याप्त देशव्यापी लॉकडाउन में पार्टी की गतिविधियां स्थगित हैं, इस दौरान उदय मेहता के निजी जीवन के कार्यों व उनकी गतिविधियों से संगठन अनभिज्ञ हैं।
यहां पढ़ें – एबीवीपी ने मनाया 72 वां स्थापना दिवस
संगठन द्वारा इस मामले में निर्णायक पहल जल्दबाजी होगी। बहरहाल तत्काल प्रभाव से उदय मेहता को पद मुक्त किया जा रहा है। उक्त मामले में उदय मेहता की संलिप्तता की पुष्टि होने पर आजसू पार्टी केंद्रीय नेतृत्व व अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) उदय मेहता के प्रति संवैधानिक व अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। पदमुक्त की जानकारी पार्टी सुप्रीमो, छात्र संघ प्रदेश प्रभारी व छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष को पत्राचार दी गई है। मौके पर विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव सुबिन तिवारी, अमित दस, अनुप कुमार आदि मौजूद थे।