News
Trending

कठिन परिस्थितियों से संघर्ष में सहयोग करता है योग: सुभाष

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” पर चारबाग स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के पं भृगुदत्त तिवारी ऑडिटोरियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। योग गुरु अंजनी कुमार दुबे के निर्देशन में आयुष प्रोटोकॉल के अंतर्गत कराया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख सुभाष द्वारा कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि योग सनातन ज्ञान के साथ-साथ सामान्य जीवन में उतारने वाली सांस्कृतिक विरासत है। विद्यार्थियों को अपने जीवन शैली और वर्तमान परिस्थितियों में विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों से संघर्ष करने में सहायता मिलती है। उन्होंने योग के अष्टांग मार्ग को पालन करने के लिए विशेष बल दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि सुभाष, प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार त्रिपाठी, उप प्राचार्य प्रो. संजय तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर मां सरस्वती जी की स्तुति की गई। छात्रों एवम छात्राओं द्वारा योग गीत प्रस्तुत किया गया I

प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार त्रिपाठी ने स्वागत भाषण के दौरान कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक जीवन शैली है। इसे हर भारतीय को अपने घर में शपथ पूर्वक अपनाना चाहिए, जिससे वह निरोगी रहे स्वस्थ रहे और लंबी आयु को प्राप्त करें।

कार्यक्रम संयोजक डॉ अरविन्द बहादुर सिंह ने संचालन किया I अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो संजय तिवारी, प्रो सुधीर शुक्ला, डॉक्टर विनय कुमार, डॉ आनंद कुमार सिंह, डॉक्टर प्रतीक गुप्ता,डॉ रविंद्र कुमार और अन्य शिक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, गजेन्द्र कुमार व अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उपस्थित होकर योग अभ्यास किया। इस अवसर पर संदीप कुमार व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य भी मौजूद रहे।

कोषाध्यक्ष के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
कार्यक्रम के अंत में प्रेम प्रकाश मौर्य के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। मौर्य महाविद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष थे। उनके स्वर्गवास पर महाविद्यालय द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: you can not copy this content !!