Deprecated: Required parameter $output follows optional parameter $depth in /home/globale1/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451
मिलेगी दो बड़ी छूट, जेईई मेन के बिना दे सकते हैं जेईई एडवांस्ड 2022, तीसरा मौका भी मिलेगा - Global E-Campus
IIT/EngineeringIndian News

मिलेगी दो बड़ी छूट, जेईई मेन के बिना दे सकते हैं जेईई एडवांस्ड 2022, तीसरा मौका भी मिलेगा

आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा में अभ्यर्थियों के बड़ी छूट दी गई है। 2020 और 2021 के स्टूडेंट्स सीधे जेईई एडवांस्ड 2022 एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। आईआईटी बॉम्बे ने jeeadv.ac.in पर नोटिस जारी कर दिया है।

नई दिल्ली। आईआईटी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। जेईई एडवांस्ड 2022 की परीक्षा में दो बड़ी छूट दी गई है। वर्ष 2020 और 2021 के अभ्यर्थियों को इस साल सीधे जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा रहा है। इसके अलावा तीसरा चांस भी दिया जा रहा है। कोविड महामारी के कारण बिगड़ी हुई परिस्थितियों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। हालांकि यह लाभ पाने के लिए उम्मीदवारों को कुछ न्यूनतम अहर्ताएं पूरी करनी होंगी।

2022 में जेईई एडवांस्ड की परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे  द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा में जो छूट दी जा रही है, उसकी घोषणा आईआईटी बॉम्बे ने की है। निर्णय ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड यानी जैब (JAB) की बैठक में लिया गया है। इस संबंध में जेईई एडवांस्ड 2022 की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर नोटिस जारी किया जा चुका है।

 यह भी पढ़ें – आईआईएम कैट रिजल्ट जारी, 9 स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल, इनमें से 7 स्टूडेंट्स हैं इंजीनियर

किन्हें क्या मिलेगी छूट

डायरेक्ट एग्जाम – आईआईटी बॉम्बे ने बताया है कि ‘ऐसे स्टूडेंट्स जो 2020 या 2021 में पहली बार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्होंने जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्टर किया था, लेकिन दोनों पेपर्स (पेपर 1 और पेपर 2) में अनुपस्थित रहे थे, वे जेईई एडवांस्ड 2022 में सीधे शामिल हो सकेंगे। यानी उन्हें JEE मेन 2022 देने की जरूरत नहीं होगी।’

तीसरा मौका – इसके अलावा ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने 2020 में 12वीं की परीक्षा दी थी, जिन्होंने JEE एडवांस्ड 2020 या जेईई एडवांस्ड 2021 में से किसी एक में शामिल हुए थे या दोनों में ही अनुपस्थित रहे थे, उन्हें भी जेईई एडवांस्ड 2022 की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन उन्हें पहले JEE मेन्स 2022 में शामिल होना होगा। साथ ही कट-ऑफ स्कोर में आकर JEE एडवांस्ड 2022 के लिए क्वालिफाई भी करना होगा। इन स्टूडेंट्स को आईआईटी एडमिशन के लिए प्रयास करने का तीसरा मौका दिया जा रहा है। पूर्व निर्धारित नियम के अनुसार, स्टूडेंट 12वीं पास करने के बाद लगातार सिर्फ दो साल जेईई एडवांस्ड में शामिल हो सकते थे।

आईआईटी बॉम्बे ने स्पष्ट किया है कि ये दोनों छूट सिर्फ एक बार के लिए दी जा रही है। यानी यह सिर्फ जेईई एडवांस्ट 2022 पर ही लागू होगी। इस परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी समय-समय पर जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पोस्ट की जा रही है। आप यह वेबसाइट विजिट करते रहें।

JEE Advanced 2022 website पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
मिली छूट के लिए जारी नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button