जेईई एडवांस परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और ‘आंसर की’ जारी, इन लिंक से करें डाउनलोड
आईआईटी खड़गपुर ने आज 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जेईई एडवांस ‘आंसर की’ 2021 और क्वेश्चन पेपर जारी कर दिये हैं। उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव किये गये लिंक या इस पेज पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के आधिकारिक ‘आंसर की’ आज, 10 अक्टूबर 2021 को जारी कर दी गयी है। संस्थान द्वारा जारी जेईई एडवांस 2021 कार्यक्रम के अनुसार ‘आंसर की’ को परीक्षा पोर्टल, jeeadv.ac.in पर सुबह 10 बजे जारी किया जाना था। जो उम्मीदवारों जेईई एडवांस 2021 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी किये जाने वाले JEE एडवांस 2021 आधिकारिक ‘आंसर की’ को पोर्टल पर एक्टिव किये गये लिंक या इस पेज पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आईआईटी, खड़गपुर ने जेईई एडवांस 2021 परीक्षा का आयोजन पिछले रविवार, 3 अक्टूबर 2021 को देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था।
इस लिंक से करें ‘आंसर की’ डाउनलोड
11 अक्टूबर तक करा पाएंगे आपत्ति दर्ज
इससे पहले, आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जेईई एडवांस ‘आंसर की’ 2021 किये जाने के बाद इसे लेकर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 11 अक्टूबर तक आमंत्रित किया जाना है। जिन उम्मीदवारों को संस्थान द्वारा जारी जेईई एडवांस 2021 आधिकारिक ‘आंसर की’ को लेकर कोई भी आपत्ति है, तो वे इस 11 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक दर्ज करा पाएंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक को परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इन स्टेप में करें डाउनलोड और कराएं आपत्ति दर्ज
जेईई एडवांस 2021 आधिकारिक ‘आंसर की’ को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद इससे सम्बन्धित लिंक को क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरणों (रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि) के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार स्क्रीन पर देख पाएंगे। साथ ही दिये गये लिंक से इनके लिए आपत्तियों को भी दर्ज करा पाएंगे।
इससे पहले आईआईटी खड़गपुर ने JEE एडवांस 2021 परीक्षा के 3 अक्टूबर को आयोजन के बाद इसमें उम्मीदवारों के द्वारा दोनो पेपरों के अटेम्प्ट की गयी रिस्पॉन्स शीट की कॉपी को 5 अक्टूबर 2021 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया। इसके बाद प्रोविजिनल ऑफिशियल ‘आंसर की’ जारी किये जाने के बाद उम्मीदवार इससे अपने स्कोर का आकलन कर पाएंगे