Sports
Trending

भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, श्रीलंका को 302 रन से हराया

India vs Sri Lanka - World Cup 2023

Global E Campus लखनऊ: विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने लगातार सातवां मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 357 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई।

इस विश्व कप में टीम इंडिया अजेय बनी हुई है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीतकर 14 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल की है। इससे पहले एशिया कप सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर आसान जीत हासिल की थी।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने पांच विकेट लिए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 55 रन बना पाई। सबसे ज्यादा 14 रन कसून रजिता ने बनाए। उनके अलावा महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन बनाए। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए। वहीं, आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने तीन और जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, श्रीलंका को 302 रन से हराया।

श्रीलंका की पारी कभी भी पटरी में नहीं थी। 358 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद में ही श्रीलंका ने पथुम निसांका को गंवा दिया। बुमराह ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। इसके बाद सिराज ने अगले ओवर में दिमुथ करुणारत्ने और सदीरा समरविक्रमा को भी आउट कर दिया। कप्तान मेंडिस भी एक रन बनाकर सिराज का शिकार बने।

तीन रन पर चार विकेट गिरने के बाद मैथ्यूज और असलांका ने श्रीलंका को मैच में वापस लाने की कोशिश की। दोनों ने थोड़ी देर तक विकेटों का पतन रोका, लेकिन शमी के आते ही फिर विकेटों की झड़ी लग गई।

शमी ने अगले पांच विकेट अपने नाम किए और भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। अंत में जडेजा ने मदुशंका को आउट कर श्रीलंका की पारी खत्म की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button