IIT/EngineeringIndian News

अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन, पढ़ें डिटेल

आज 9 सितंबर से ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर उपलब्ध इन्फॉर्मेशन ब्रोशर के माध्यम से डिटेल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT Bombay) ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED 2022) के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर इन्फॉर्मेशन ब्रोशर उपलब्ध है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, यानी 9 सितंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। वहीं, परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया जाना है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, uceed.iitb.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि : 9 सितंबर 2021

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 10 अक्टूबर 2021

विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 17 अक्टूबर 2021

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 8 जनवरी 2022

परीक्षा की तिथि : 23 जनवरी 2022

यह भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री ने जारी की एनआईआरएफ रैंकिंग, IIT मद्रास को मिला ओवरऑल कैटेगरी में पहला स्थान

बता दें कि वैसे उम्मीदवार जो इस वर्ष, यानी 2021 की 12वीं परीक्षा में सभी विषयों में उत्तीर्ण हैं, वे UCEED 2022 आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा, वैसे स्टूडेंट्स जो वर्ष 2022 की 12वीं परीक्षा में पहली बार शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन्फॉर्मेशन ब्रोशर चेक कर सकते हैं। इन्फॉर्मेशन ब्रोशर में डिटेल जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

इन स्टेप से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

UCEED 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, uceed.iitb.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्टर करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर आवेदन से संबंधित निर्देशों को चेक कर लेना चाहिए।

उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि 23 जनवरी 2022 को UCEED 2022 संपन्न हो जाने के बाद, 25 जनवरी को ड्राफ्ट आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की 31 जनवरी को उपलब्ध होगी। परीक्षा के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। जबकि, स्कोर कार्ड 14 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button