Deprecated: Required parameter $output follows optional parameter $depth in /home/globale1/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451
धोनी क्लब में शामिल हुए ईशान किशन, जड़ा तीसरा शतक  - Global E-Campus
Sports

धोनी क्लब में शामिल हुए ईशान किशन, जड़ा तीसरा शतक 

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरे और निर्णायक मुकाबले में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा। इससे वह धोनी के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। आखिरी वनडे मैच में ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली

ईशान किशन ने तीसरा अर्धशतक जड़ते ही एक खास मुकाम हासिल कर लिया। वह धोनी और के श्रीकांत जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए। वह छठे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने तीन मैचों में लगातार तीन अर्धशतक जड़े। पहले स्थान पर के श्रीकांत मौजूद हैं। उन्होंने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था।

 

किस नंबर पर कौन

दूसरे नंबर : डी वेंगसकर का नाम है। इन्होंने 1985 में श्रीलंका के खिलाफ तीन लगातार अर्धशतक जड़े थे।

तीसरे नंबर : एम अजहरुद्दीन हैं। उन्होंने 1993 में श्रीलंका के खिलाफ यह कमाल किया था।

चौथे नंबर : महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में यह कमाल किया था।

पांचवें नंबर : श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।

छठे : अब ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह धमाका किया है।

यह है खेल की स्थिति

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच त्रिनिदाद में खेजा जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल ने तेज शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी की।

वेस्टइंडीज में की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

पहले विकेट के लिए गिल और ईशान ने शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। दोनों वेस्टइंडीज में साल 2017 में 132 रन साझेदारी की थी। अब यह रिकॉर्ड गिल और ईशान के नाम दर्ज हो गया है।ईशान ने तेज खेलते हुए 43 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। तीन वनडे मैचों की सीरीज में ईशान किशन ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button